Site icon Khabribox

अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की कंपनी पर धोखाधडी और कर चेारी के आरोपों के संबंध में न्‍यूयार्क में मुकदमा शुरू

अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की कंपनी पर धोखाधडी और कर चेारी के आरोपों के संबंध में कल न्‍यूयार्क में मुकदमा शुरू हो गया। मीडिया की खबरों के अनुसार ‘ट्रंप संगठन’ पर 2005 से 2021 के बीच मेनहट्टन में अभियोजनकर्ताओं द्वारा शीर्ष अधिकारियों को दिये गये मुआवजे की राशि छिपाने का आरोप है।

मुकदमे की बात को खारिज  किया

ट्रंप संगठन को इस समय डोनाल्‍ड ट्रंप के पुत्र डोनाल्‍ड जूनियर और एरिक ट्रंप चला रहे हैं। इस बीच, पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने मुकदमे की बात को खारिज कर दिया है और इसे राजनीतिक चाल बताया है हालांकि ट्रंप का नाम इस मामले में शामिल नहीं है।

Exit mobile version