Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रामनगर से द्वाराहाट जा रही बस में एक ही परिवार के लोगों द्वारा की गई मारपीट, जानें पूरा मामला

रामनगर से द्वाराहाट जा रही एक बस में पटवारी क्षेत्र डोब अन्तर्गत इंडा नामक स्थान पर एक ही परिवार के कुछ लोगों द्वारा गाली गलौज व मारपीट की गई। मारपीट की घटना की सूचना कन्ट्रोल रूम में दी गई जिस पर राजस्व टीम ने मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया है जबकि एक लड़का भाग गया।

जानें पूरा मामला

             जानकारी के अनुसार रामनगर से द्वाराहाट जा रही केएमओयू की बस यूके 04 पीए 1851में एक ही परिवार के आठ लोग सुरईग्वेल का टिकट लेकर बैठे थे पटवारी क्षेत्र डोब के अन्तर्गत जैसे ही बस सवा दो बजे इंडा नामक स्थान पर पहुंची उसमें सवार एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ गाली-गलौच व मारपीट करनी शुरू कर दी ।  जिसकी सूचना बस में सवार पीआरडी जवान विमला गोस्वामी ने तहसील के कंट्रोल रूम में दी जिस पर राजस्व टीम मय पीआरडी जवान इंडा पहुंची ।

राजस्व टीम ने यात्रियों से पूछा तो उनपर भी किया हमला

वहां जाकर जब राजस्व टीम ने यात्रियों से पूछा तो उनपर भी हमला कर दिया बमुश्किल राजस्व टीम ने वंशीधर पुत्र किशनराम व उसके बेटे सोनू को हिरासत में ले लिया जबकि राहुल पुत्र वंशीधर वहां से भाग गया। राजस्व टीम ने मेडीकल कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है ।

ये रहे शामिल

राजस्व टीम में कानूनगो हरिकिशन, पटवारी विजय कुमार, संजय सिंह, पंकज बिष्ट,पूनम सिसौदिया आदि शामिल थे।

Exit mobile version