Site icon Khabribox

भारत की उच्च रक्तचाप नियंत्रण पहल-आई.एच.सी.आई. को मिला पहला पुरुस्कार

उच्च रक्तचाप के खिलाफ देश के सराहनीय प्रयासों के लिए भारत को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के विश‍ेष कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल पुरस्कार मिला

देश की प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य प्रणाली के असाधारण कार्यों को अंतर्राष्‍ट्रीय पहचान देते हुए यह पुरस्‍कार एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने और इससे बचने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्‍तर्गत एक विशेष कार्यक्रम चलाया जाता है। भारत की उच्च रक्तचाप नियंत्रण पहल-आई.एच.सी.आई. को अब वैश्विक स्‍तर पर सराहा गया है। आई.एच.सी.आई. को कल संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से न्यूयॉर्क में आयोजित ‘2022 यूएन इंटरएजेंसी टास्क फोर्स और विश्व स्वास्थ्य संगठन के विश‍ेष कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल पुरस्कार मिला है।

Exit mobile version