Site icon Khabribox

नैनीताल: नैनीताल में कल स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

भारत मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है । जिसके चलते जनपद नैनीताल में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है ।

जिले में लगातार तीन दिन तक स्कूल रहेंगे बंद

उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ-साथ जनपद के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ-साथ कहीं कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना हैं,जिसके चलते नैनीताल जिलाधिकारी ने एकदिवसीय अवकाश घोषित किया है । जारी आदेशानुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 15 सितम्बर 2022 को प्रातः 10:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 16 सितम्बर 2022 एवं 17 सितम्बर, 2022 को उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ-साथ जनपद के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ-साथ कहीं कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना हैं, दिनांक 17 सितम्बर, 2022 (शनिवार) को “विश्वकर्मा पूजा” का राजकीय अवकाश पूर्व से घोषित किया गया। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 18 सितम्बर, 2022 (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं। अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 16 सितम्बर 2022 (शुक्रवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल / अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों/ कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

Exit mobile version