Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रसव के दौरान गर्भवती निकली कोरोना संक्रमित,संक्रमित का करवाया प्रसव

अल्मोड़ा से जुड़ी ख़बर सामने आई है । कुछ दिनों से राहत के बाद बीते शनिवार को कोरोना का एक और मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ा के बीच गर्भवती की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव निकल गई। संक्रमित का उसी स्थिति में प्रसव करवाना पड़ा। प्रसव के बाद उसे आइसोलेशन के लिए बेस अस्पताल भेज दिया गया।

गर्भवती की कोरोना रिपोर्ट निकली पॉजिटिव

   बीते कुछ माह से जिले में कोरोना से राहत है। कई दिनों से कोरोना का नया मामला सामने नहीं आ रहा था। पर अब भी अस्पतालों में भर्ती आदि के बीच कुछ मानकों के तहत रूटीन जांच की जा रही है। बीते शनिवार की तड़के प्रसव पीड़ा के चलते 23 वर्षीय गर्भवती को महिला अस्पताल लाया गया। तेज पीड़ा होने पर उसे लेवर रूम ले गए। नियमित चेकप के तहत उसकी प्रसव के पूर्व कोरोना जांच की गई। गर्भवती की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव निकल गई। लेकिन प्रसव करवाना जरूरी था, जिसके चलते पहले गर्भवती का महिला अस्पताल में ही प्रसव करवाया गया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद एहतियातन उसे बेस अस्पताल आइसोलेशन के लिए भेज दिया गया।

मचा हड़कंप

गर्भवती के संक्रमित निकलने से हड़कंप मच गया। प्रभारी सीएमएस डा. हेमा रावत ने बताया कि प्रसव के बाद उसे बेस भेज दिया गया था। बच्चा स्वस्थ है।

Exit mobile version