Site icon Khabribox

यात्रा पर निकलने से पहले जानें अल्मोड़ा, नैनीताल मार्ग से जुड़ा अपडेट

लगातार हुई बारिश के चलते सड़को पर जगह जगह भूस्खलन हो रहा है।  जिस कारण यातायात बाधित हो रहा है आइए जानें अल्मोड़ा, नैनीताल, हल्द्वानी मार्ग से जुड़ा अपडेट –

नैनीताल जनपद के निम्नलिखित मार्ग खुले है

➡️हल्द्वानी से नैनीताल मार्ग खुला है ।
➡️हल्द्वानी से भीमताल मार्ग खुला है ।
➡️ हल्द्वानी से बाया चोरगलिया सितारगंज मार्ग खुला है ।
➡️कालाढूंगी से नैनीताल मार्ग खुला है ।
➡️नैनीताल से भवाली मार्ग खुला है ।
➡️ हल्द्वानी से रानीखेत मार्ग खुला है ।
➡️भवाली से मुक्तेश्वर मार्ग खुला है ।
➡️भवाली से मौना मार्ग खुला है ।
➡️भवाली से अल्मोड़ा मार्ग नावली काकड़ीघाट के पास मलवा आने के कारण अवरुद्ध हो गया था । काफी मशक्कत के बाद यह मार्ग खोल दिया गया है ।

➡️बेतालघाट भुजान मार्ग में घंघरेटी से आगे मलवा व पत्थर आने से बंद है ।
➡️ खैरना सेमलखा-बेतालघाट मार्ग पर डोलकोट के पास रोड क्षतिग्रस्त होने व जगह-जगह पत्थर व मलवा आने पर बंद है।
➡️ शहीद बलवंत भुजान-बेतालघाट मार्ग पर काली पहाड़ी के पास मलवा आने पर बंद है।
➡️ बेतालघाट-मोहान मार्ग पर पापड़ी के पास मलबा व पत्थर आने पर बंद है ।
➡️रातीघाट से बेतालघाट मार्ग रोड में मलबा आने के कारण अवरुद्ध है ।
➡️ रतौड़ा से बेतालघाट मार्ग काली पहाड़ी के पास बंद है।
बंद सभी मार्गो को खोलने का कार्य प्रगति पर है।
➡️  बेतालघाट ओखलढुंगा मार्ग खुला है ।

Exit mobile version