Site icon Khabribox

एशियाई मुक्‍केबाजी चैंपियनशिप में लवलीना समेत पांच खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचे

जॉर्डन के अम्‍मान में एशियाई मुक्‍केबाजी चैंपियनशिप में भारत की मीनाक्षी, प्रीति, परवीन, अंकुशिता बोरो और लवलीना बोर्गोहाइन सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चैंपियनशिप में भारत के पांच और पदक पक्‍के हो गए हैं।

लवलीना बोर्गोहाइन ने कज़ाख्‍स्‍तान की वैलंटीना ख़लजोवा को तीन-दो से, किया परास्त

क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में 75 किलोग्राम भार वर्ग में लवलीना बोर्गोहाइन ने कज़ाख्‍स्‍तान की वैलंटीना ख़लजोवा को तीन-दो से, 63 किलोग्राम वर्ग में परवीन ने थाईलैंड की पनपतचारा सोमुनेक को पांच-शून्‍य से, 66 किलोग्राम में अंकुशिता बोरो ने जापान की सुबाता अर्सिया को पांच-शून्‍य से, 52 किलोग्राम में मीनाक्षी ने फिलीपींस की ईरिश मगनो को चार-एक से और 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रीति ने उज्‍़बेकिस्‍तान की तुर्बीदेकोवा सितोवा को चार-एक से हराया।

09 नवम्‍बर को सेमीफाइनल

09 नवम्‍बर को सेमीफाइनल में मीनाक्षी का सामना मंगोलिया की लुतसाईखन से, प्रीति का  जापान की आईरी सेना और परवीन का सामना मंगोलिया की उरनबिलेग शाइनेत्‍सेत्‍सेग से होगा।

Exit mobile version