Site icon Khabribox

बागेश्वर: ततैयों के हमले से तीन वर्षीय बच्चे की मौत, दूसरा घायल, आंगन में खेलते हुए ततैयों ने किया था हमला

बागेश्वर से दुखद खबर सामने आई है । कपकोट तहसील के पौसारी गांव में गुरुवार की शाम आंगन में खेल रहे दो सगे भाइयों पर ततैयों ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में ही ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल ले गए, लेकिन एक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे को उपचार के बाद घर भेज दिया है। हादसे के बाद गांव के लोग दहशत में हैं।

उपचार के दौरान सागर की मौत

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पौसारी निवासी भूपेश राम के पांच वर्षीय प्रियांशु तथा तीन वर्षीय सागर गुरुवार की शाम करीब तीन बजे आंगन में खेल रहे थे। इसी बीच ततैयों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद परिजन दोनों को रात में जिला अस्पताल लाए, लेकिन उपचार के दौरान रात सागर की मौत हो गई, जबकि प्रियांशु को शुक्रवार को उपचार के बाद घर भेज दिया है।

गांव में फैली दहशत

घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। मृतक आंगनबाड़ी में पढ़ने जाता था।  माता-पिता बेसुध हैं। जिला अस्पताल की सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लिया। बाद में पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप  दिया है।

Exit mobile version