Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सेवानिवृत हो रहे मुख्य आरक्षी(प्रो0) के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने दी ससम्मान भावभीनी विदाई

दिनांक 31/07/2022 को  प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा में उपस्थित सभी अधि0/कर्म0 गणों के साथ सेवानिवृत्त हो रहे  मुख्य आरक्षी(प्रो0) श्री लाल सिंह को भावभीनी विदाई दी गयी।

एसएसपी अल्मोड़ा  द्वारा स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया

मुख्य आरक्षी(प्रो0) श्री लाल सिंह द्वारा 40 वर्ष, 02 माह 30 दिन की सेवा पुलिस विभाग में देने के उपरान्त आज अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा में इनके द्वारा पुलिस विभाग में विभिन्न जनपदों पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, अल्मोड़ा में कर्तव्य निष्ठता, मेहनत व लगन से सेवाओं दी गयी एवं इनके द्वारा ड्यूटी के दौरान किए गये कार्यो की सराहना करते हुए  प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा  द्वारा स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । साथ ही इनके सपरिवार स्वस्थ रहने एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी।

ये उपस्थित रहे

विदाई समारोह के अवसर पर  विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा, राजीव कुमार टम्टा सीओ संचार, जितेंद्र पाठक प्रतिसार निरीक्षक अल्मोड़ा,उ0नि0 सपु0 अयूब अली, उ0नि0(वि0श्रे0) सपु0 दामोदर कापड़ी, उ0नि0 सपु0 हर्ष सिंह नेगी व पुलिस लाईन के अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version