Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत, बेटी और बहु गंभीर

यहां आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई ।  जबकि मृतका की बहु और बेटी  बुरी तरह झुलस गए हैं । जिन्हें उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है ।

एक की मौत, तीन की हालत गंभीर

प्राप्त जानकारी के अनुसार खटीमा के नदन्ना गांव की 40 वर्षीय नरगेश देवी पत्नी राजेश सिंह अपनी छोटी पुत्री प्रियांशी राणा एवं भतीज बहू निशा राणा के साथ रविवार को दियां गांव गई थी। दोपहर बाद घर लौटने के दौरान ऊईन-बनकटिया के पास तेज बारिश होने के साथ आकाशीय बिजली कड़कने लगी। जिससे वह जंगल किनारे एक पेड़ के नीचे रुक गए । इस बीच बिजली कड़कने से  नरगेश और प्रियांशी,निशा वहीं पर गिर गए । निशा को होश आते ही उसने परिजनों को सूचना दी । और इसके बाद तीनों को उप चिकित्सालय लाया गया । जहां डॉक्टरों ने नरगेश को मृत घोषित कर दिया । वहीं निशा और प्रियांशी की हालत गंभीर होने पर उनका उपचार किया जा रहा है । वहीं दूसरी घटना श्रीपुर बचुवा से आ रही हैं । यहां मन्दिर के पास बैठी कौशल्या देवी पत्नी शकंर सिंह घायल हो गई। महिला को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

सीएम धामी ने चिकित्सकों को पीड़ितों के बेहतर उपचार हेतु निर्देशित किया

वहीं देर  रात  सीएम धामी ने नागरिक चिकित्सालय, खटीमा पहुंचकर आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुए लोगों का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों को पीड़ितों के बेहतर उपचार हेतु निर्देशित किया।

Exit mobile version