Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर तीन मंजिलें की छत से गिरकर युवक की मौत

यहां रात के अंधेरे में युवक फोन पर बात करते हुए तीन मंजिलें छत से नीचे गिर गया । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया ।

विवाह की तैयारियों में जुटे थे परिजन

पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आई है।   एंचोली निवासी प्रकाश पांडे  34  वर्षीय मंगलवार देर शाम आठ बजे के करीब अपनी छत में खड़ा था। इस दौरान एकाएक उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे नीचे आंगन पर गिर गया। सूचना मिलते ही परिजन घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।मृतक प्रकाश के एक छोटा भाई गौरव पांडे है। एक माह बाद उसका विवाह होना था। परिवार के सभी सदस्य इन दिनों विवाह की तैयारी में जुटे हुए थे, लेकिन इस घटना से खुशियों के घर में मातक पसर गया है।

परिवार में कोहराम

कोतवाल मोहन चंद पांडे ने बताया कि बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के दौरान प्रकाश मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इस दौरान अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह टैक्सी संचालन का कार्य करता था।

Exit mobile version