Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दंपति ने फांसी के फंदे में झूल जीवन लीला की समाप्त, छह माह की बच्ची को छोड़ा अकेला

यहां एक दंपत्ति ने फांसी के फंदे में झूल अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी । बताया जा रहा है दंपत्ति की एक छोटी सी छह माह की बेटी है । पुलिस ने दंपत्ति को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया ।

उत्तरकाशी में दंपती ने फांसी के फंदे में झूल जीवन किया समाप्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उत्तरकाशी की बताई जा रही है। यहां पति पत्नी ने फांसी के फंदे में झूल अपनी जीवन समाप्त कर दी । नगरपालिका क्षेत्र में रामलीला मैदान निकट एक मकान में एक दंपति रहते थे । दोपहर में जब उनके कमरे के दरवाजे बंद थे तो पड़ोसियों ने खिड़की से झांका तो कोई गतिविधियां नहीं दिखी। अनहोनी की आशंका होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे तोडे़ तो पहले कमरे में शेर खान फंदा लगाकर बेहोश पड़ा हुआ था वहीं दूसरे कमरे की कुंडी तोड़ी तो वहां शेर खान की पत्नी ममता ने भी पंखे पर फंदा लगाकर खुद को मौत को गले लिया था। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर  दोनों को मृत घोषित कर दिया।

लंबे समय से दोनों के बीच चल रह था विवाद

बताया जा रहा है कि मृतक शेर खान की जूस की दुकान है । दोनों पति पत्नी काफी समय से आपस में झगड़ा कर रहे थे।  पुलिस ने बताया कि अभी तक जांच से मालूम हुआ कि पहले शेर खान की पत्नी ममता ने फंदा लगाया होगा, फिर शेर खान को जब मालूम हुआ होगा कि पत्नी ने फंदा लगा दिया तो उसने पहले अपनी छह माह की बेटी को अपनी जूस के दुकान में देकर आया और उसके बाद कमरे में आया और फिर दरवाजा बंद कर कुंडी लगाई । और फांसी के फंदे में झूल जीवन लीला समाप्त कर दी ।

Exit mobile version