Site icon Khabribox

हल्द्वानी: सीएम धामी ने सड़कों के गड्ढा मुक्त ना होने पर जताई सख्त नाराजगी, अधिकारियों को दिए शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी में अधिकारियों की बैठक लेते हुए सड़कों के गड्ढा मुक्त ना होने पर सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि अगली बार उनके दौरे से पहले सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं की गई तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुगम और सुरक्षित यात्रा जनता का अधिकार

मुख्यमंत्री  धामी ने ज़िलाधिकारी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए की गई समस्त जानकारी अविलंब मुख्यमंत्री कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा जनता का अधिकार है। जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सर्किट हाउस पहुँचकर जगदम्बा नगर स्थित रोड का औचक निरीक्षण किया व नगर निगम को सड़क के शीघ्र टेंडर कर कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता व समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके पश्चात मुख्यमंत्री  धामी ने सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन एसबीआई से नवाबी रोड तक नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण भी किया। नहर कवरिंग कार्य में सिंचाई विभाग द्वारा विलम्ब किए जाने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की तथा अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मौजूद रहे

इस दौरान कुमाऊँ आयुक्त  दीपक रावत, जनपद के सभी विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Exit mobile version