Site icon Khabribox

उत्तराखंड: एसएसपी ने महिला सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है । यहां एसएसपी ने एक और महिला सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है ।

एसएसपी दून ने एक महिला सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप सिंह कुंवर ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि एसएसपी दून ने एक महिला सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सहसपुर में महिला सम्बन्धित पंजीकृत अभियोग की विवेचना में महिला उप निरीक्षक अक्षु रानी द्वारा लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारीगणों के आदेशों की अवहेलना किये जाने के आरोप में महिला उप निरीक्षक ना0पु0 को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पूर्व में महिला सम्बन्धी अपराधों की विवेचनाओं को निर्धारित समयावधि में गुण दोष के आधार पर निस्तारित किये जाने के आदेश दिये गये हैं।

Exit mobile version