Site icon Khabribox

अल्मोड़ा:नगर पालिका सभागार में लोक दिवस के रूप में मनाया गया स्व0ब्रजेन्द्र लाल साह का जन्म दिवस

अल्मोड़ा नगर पालिका सभागार में स्व0ब्रजेन्द्र लाल साह का जन्म दिवस ब्रजेन्द्र लाल साह थियेटर सोसायटी अल्मोड़ा द्वारा लोक दिवस के रूप में मनाया गया l

नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सोसायटी के कार्यों की सराहना की गयी

कार्यक्रम का संचालन नीरज पांक्ति द्वारा किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्मोड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष  प्रकाश चंद्र जोशी थे l इस अवसर पर  लता पांड़े द्वारा स्व0 शाह जी के द्वारा रचित भष्मासुर के भजन प्रस्तुत किये गये तथा उनके द्वारा किये गए कार्यो को रंग कर्मियों को बताया गया l नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सोसायटी के कार्यों की सराहना की गयी तथा उन्होने कहा कि भविष्य में उनसे जो भी सहयोग इस तरह के कार्यक्रम को करने में होगा वह अवश्य करेंगे ।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

कार्यक्रम में ब्रजेन्द्र लाल सोसायटी के सचिव भास्कर नन्द तिवारी के अतिरिक्त  कमलेश पांडे, हिमांशु कांडपाल, मनमोहन चौधरी, मनोज सनवाल,गिरीश धवन,गोपाल चम्याल, दयानन्द कठायत,रमेश लाल,धुरुव टम्टा,मनीष मेहता,चंद्र शेखर आर्या आदि रंग कर्मी उपस्थित रहे l

Exit mobile version