Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बासोट में मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई

अल्मोड़ा के भिकियासैंण से जुड़ी खबर सामने आई है । भिकियासैंण में इंटर कॉलेज बासोट में मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई ।

पूर्व शिक्षा उप निदेशक विपिन चंद्र जोशी ने अपनी धर्मपत्नी स्व. पुष्पलता जोशी की स्मृति में मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की

भिकियासैंण में इंटर कॉलेज बासोट में पूर्व शिक्षा उप निदेशक विपिन चंद्र जोशी ने अपनी धर्मपत्नी स्व. पुष्पलता जोशी की स्मृति में मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की। उनकी ओर से छात्रवृत्ति बीते पांच वर्षों से प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा उप निदेशक वीसी जोशी ने छात्रों को सफल जीवन के लिए समय के सदुपयोग, अनुशासन, गुरुजनों व बड़े लोगों का सम्मान सहित मनोयोग से पढ़ाई के लिये प्रेरित किया है।

उपस्थित रहे

यहां बीईओ रवि मेहता, नीरज बिष्ट, कुसुम भट्ट, नंद किशोर उप्रेती, कृपाल सिंह शीला, आनंद सिंह, हरी सिंह,तेज बहादुर सिंह, किरन उप्रेती आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version