Site icon Khabribox

हल्द्वानी: सीएम धामी ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय का किया निरीक्षण, रोगियों से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पंजीकरण काउन्टर, कैन्टीन एवं वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों एवं ओपीडी में आए रोगियों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं को सुना।

कुमाऊँ क्षेत्र का सबसे बड़ा चिकित्सालय

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कुमाऊँ क्षेत्र का सबसे बड़ा चिकित्सालय है। यहां पर्वतीय क्षेत्र के साथ ही उत्तर प्रदेश के रोगी भी अपने उपचार के लिए आते हैं। उन्होंने प्राचार्य डॉ. अरूण जोशी को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय हेतु जिन वस्तुओं की आवश्यकता है उनका प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित करें ताकि इनके लिए शीघ्र धन आवंटित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी ब्लॉक/न्याय पंचायत स्तर पर समाधान चौपाल का आयोजन कर जनता की समस्याओं से रूबरू हों और उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने मनोयोग के साथ कार्य कर अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें । इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्रशासन को आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता के साथ ही स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिये।

इस अवसर पर उपस्थित रहे

इस अवसर पर मेयर डॉ. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, विधायक रामसिंह कैडा, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री हेमन्त द्विवेदी, चन्दन बिष्ट, योगेश रजवार, सुरेश तिवारी, संजय दुम्का, विकास भगत, भुवन जोशी, नवीन पंत, चतुर बोरा, प्रताप बिष्ट, दिनेश आर्य, प्रदीप जनौटी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version