उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा शिथिलीकरण शासनादेश व टंकण में निर्धारित शब्द सीमा में छूट से शासनादेश निर्गत नहीं होने पर रोष जताया है।
वर्तमान में पदोन्नति की प्रकिया विभिन्न विभागों में गतिमान है
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में पदोन्नति की प्रकिया विभिन्न विभागों में गतिमान है। लेकिन शासन की ओर से शिथिलीकरण के आदेश जारी नहीं किए गये। जिससे पदोन्नति के पद रिक्त रहेंगे और पद भार का दायित्व दूसरे कार्मिकों पर होगा। ऐसी परिस्थिति में जब शासन ने अक्तूबर में संगठनों को हड़ताल करने से रोका था और सभी मांगों पर विचार करने की बात कही थी। लेकिन फिर 6 महीने होने को है और सरकार की ओर से कोई कार्यवाही शासनादेश के रूप में सामने नहीं आई। जल्द मांग पूरी नहीं होने आंदोलन की चेतावनी दी।
यहां मौजूद रहे
यहा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह गुसाईं, महेश आर्य, धीरेन्द्र कुमार पाठक, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, ललित मोहन भट्ट, शशि मोहन पांडेय, गणेश भंडारी आदि रहे।