Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दूसरे के प्लॉट का बैनामा कराकर 5.50 लाख रुपए हड़पे, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

दूसरे के प्लॉट की रजिस्ट्री कराकर एक महिला और उसके सहयोगी ने एक व्यक्ति से साढ़े पांच लाख रुपए की रकम ऐंठ ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जानें पूरा मामला

मामला उधम सिंह नगर से सामने आया है । कुमाऊं कॉलोनी निवासी रतन सिंह पुत्र सौनाथ सिंह ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसने खड़कपुर देवीपुरा निवासी सुखलेश देवी पत्नी बलवीर सिंह व रमपुरा निवासी संदीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह से ग्राम रम्पुरा में 1700 वर्गफिट का प्लॉट का सौदा किया था। 17 मार्च 2020 को उसने साढ़े पांच लाख रूपये देकर बैनामा करा लिया। उसके नाम इस प्लॉट का दाखिल खारिज भी हो गया। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने की वजह से वह काफी समय तक प्लॉट पर नहीं जा सका। जुलाई 2021 में वह प्लॉट पर जाकर सफाई कर रहा था, तो वहां विजयनगर, नई बस्ती निवासी माया देवी पत्नी हरद्वारी लाल यादव अपने पुत्र विनोद कुमार को लेकर पहुंची। माया ने बताया कि यह प्लॉट उसने कटरामलियान निवासी आनन्द सिंह पुत्र शिवनाराण सिंह  से 09 मई 2007 को खरीदा है।  रजिस्ट्री आफिस में जाँच कराने पर प्लॉट की चौहद्दी वही पाई गई जो माया के प्लॉट की भी है। इस जानकारी के बाद वह सुखलेश देवी व संदीप सिंह के पास गया।

सुखलेश और संदीप के खिलाफ केस दर्ज

इन लोगों ने न तो उसकी रकम लौटाई और न ही प्लाट पर कब्जा दिलाया।  कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सुखलेश और संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version