Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: संस्था ग्रामीण महिला उत्थान समिति द्वारा महिला आजीविका उपार्जन, स्वास्थ्य पोषण संबधी समेत दी गई विभिन्न विषयों पर जानकारी

आज दिनांक 12/05/2023 को ग्राम पंचायत चितई पंत विकास खंड हवालबाग के आंगनबाड़ी भवन चितई पंत में ग्राम प्रधान रोहित कुमार की अध्यक्षता में संस्था ग्रामीण महिला उत्थान समिति के अध्यक्ष प्रेम लटवाल सचिव आनन्द बिष्ट संस्था प्रतिनिधि,अरविन्द बिष्ट एवम विजय लटवाल द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के साथ बैठक व एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पानी की जांच का प्रशिक्षण जांच गुणवत्ता समेत दी गई विभिन्न जानकारी

कार्यक्रम में पानी की जांच का प्रशिक्षण जांच गुणवत्ता टीम एवम आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को दिया गया। वहीं महिलाओं के लिए पोषण क्यों आवश्यक हैं इस विषय में सभी उपस्थित सदस्यों एवम महिला स्वयं सहायता समूह संगठन के सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की गई । साथ में महिला आजीविका उपार्जन स्वास्थ्य पोषण के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई ।  ग्राम पंचायत चितई पंत में जल जीवन मिशन के तहत बनी ग्राम जल स्वच्छता समिति,ग्राम जल गुणवत्ता समिति,व ग्राम जल निगरानी समिति के सभी सदस्यों व ग्रामीणों को शुद्ध पानी पीने व दूषित पानी से होने वाले रोगों की जानकारी दी गई।  साथ में पानी को आप कैसे सुरक्षित व स्वच्छ रख सकते हैं तथा धूसर जल जिसमें किचन बाथरूम के पानी से किचन गार्डनिंग करने या फिर रिचार्ज पिट बनाकर उस पानी को जमीन के अंदर कैसे कर सकते हैं जिससे जमीन में नमी भी रहेगी और आसपास पेड़ पौधों को संरक्षित करेगी पर्यावरण को सुलभ बनाएगी। साथ में ग्रामीणों को स्वास्थ्य की जानकारी भी दी गई  हाथ सही तरीके से साफ करें कोविड से बचें शौचालय का प्रयोग करें साफ सफाई का ध्यान रखें । जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता अभियान को समय समय से चलाने की आवश्यकता है ऐसे सुझाव ग्रामीणों को दिए गए साथ ही सामुदायिक अंशदान व श्रमदान एव सूचना शिक्षा संचार की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ती  चितई मंजू देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती चितई , कमला डसीला व महिला समूह संगठनो सहित सभी ग्रामीणों द्वारा बढ़-चढ़कर भागीदारी की गई।

Exit mobile version