Site icon Khabribox

चीन में ओमिक्रोन के दो नये वैरियंट बीएफ-7 और बीए-5.1.7. का पता लगने के बाद लॉकडाउन और यात्रा पर लगा प्रतिबंध

चीन में ओमिक्रोन के दो नये वैरियंट बीएफ-7 और बीए-5.1.7. का पता लगने के बाद लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंध लगा दिये गये हैं। ये दोनों वैरियंट अधिक संक्रामक और तेजी से फैलने वाले हैं।

अधिक सतर्कता बरतने की सलाह

बीएफ-7 का चार अक्तूबर को शोगुआन शहर और यन्ताई में पता चला था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अत्यधिक संक्रामक बीएफ-7 के प्रति अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

आवाजाही पर  कड़ा नियंत्रण

इस बीच, चीन के गोल्डन वीक के दौरान छुट्टियों में खऱीददारी पिछले सात वर्ष के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। चीन के मुख्य भाग में कोविड के नये संक्रमण बढ़ रहे हैं जिसके कारण आवाजाही पर नियंत्रण कड़ा कर दिया गया है।

Exit mobile version