Site icon Khabribox

अल्मोड़ा : नए डाक अधीक्षक ने पदभार किया ग्रहण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।  अल्मोड़ा जनपद के प्रधान डाकघर में राकेश कुमार बिनवाल ने डाक अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया है ।

बेहतर सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकता रहेगी

गुरूवार को प्रधान डाकघर में राकेश कुमार बिनवाल ने डाक अधीक्षक का पदभार संभाला । उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बता दें कि वो इससे पहले नैनीताल में सेवाएं दे रहे थे । पदभार ग्रहण करने पर कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा उनका भव्य रूप से स्वागत किया गया ।

Exit mobile version