Site icon Khabribox

हल्द्वानी: रात्रि ड्यूटी से गायब रहने वाले पुलिस कर्मियों पर होगी कार्रवाई-एसपी सिटी हरबंस सिंह

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में एसपी सिटी हरबंस सिंह ने पुलिस कर्मियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की रात्रि ड्यूटी लगाई जाती है, उनमें से कुछ लोग ड्यूटी से गायब रहते हैं। ऐसे कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित करें और रात्रि अधिकारी गश्त पर रहें

शुक्रवार देर शाम कोतवाली में हुई बैठक में एसपी सिटी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी। कहा कि सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और चोरी की घटनाएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में सभी चौकी प्रभारी जनता के साथ मीटिंग करें और सीसीटीवी लगाने के लिए प्रेरित करें। थानों में नियुक्त रात्रि अधिकारी गश्त पर रहे। संदिग्धों से पूछताछ कर उनका विवरण रखें। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करें। साथ ही सेहत के प्रति सचेत रहें।

Exit mobile version