Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिलेभर के विभिन्न न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत में 88 लंबित वादों और बैंक के 100 प्री लिटिगेशन मामलों का किया गया निस्तारण

अल्मोड़ा: जिलेभर के विभिन्न न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 88 लंबित वादों और बैंक के 100 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया।

वादों के निस्तारण के लिए न्यायालय में लगाई गई कुल 6 बैंचें

सीनियर सिविल जज और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण के लिये जनपद अल्मोड़ा न्यायायल में चार बैंच एवं अन्य वाहृय न्यायालयों में दो बैंच समेत कुल छह बैंच बनाई गई थी।

परिवार न्यायालय, फौजदारी से संबंधित व अन्य मामलों में सुलह समझौते के आधार पर किया गया निस्तारण

इस दौरान न्यायालय अल्मोड़ा में मामलों के निस्तारण को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा की गठित बैंच संख्या एक के समक्ष निस्तारण कुल 30 मामले रखे गये, जिसमें 9 मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। बैंच संख्या दो में 17 मामले में परिवार न्यायालय से संबंधित दस, बैंच संख्या चार में फौजदारी से संबंधित 52 मामलों में से 48 वादों का सुलह समझौते के आधार किया गया। इसके अवाला बाहृय न्यायालयों में गठित बैंचों 25 वाद रखे गये थे। जिसमें 10 वादों का निस्तारण किया गया।

लोक अदालत में लंबित वादों एवं बैंक के प्री-लिटिगेशन मामलों का किया निस्तारण

इस प्रकार शनिवार को आयोजित लोक अदालत में 88 लंबित वादों एवं बैंक के 100 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण करते हुए लंबित मामलों के 1,74,77,909 और प्री-लिटिगेशन संबंधी मामलों में 37,71,500 सुलह समझौता कर प्रतिकर धनराशि दिलाई गई।

अदालत मामले निस्तारण


फौजदारी – 41 35
पारिवारिक वाद- 22 13
चेंक से संबंधित वाद 35 30
बैंक एवं ऋण वसूली- 340 100
मोटर दुर्घटना 05 05
Exit mobile version