Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला सह सोशल मीडिया प्रमुख कृपाल सिंह बिष्ट द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा का किया गया भव्य स्वागत

उत्तराखण्ड भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने संगठनात्मक 19 जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी गई थी ।  जिसमें अल्मोड़ा जिले से भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा को मनोनीत किया गया था इसी क्रम में नवमनोनित जिलाध्यक्ष  रमेश बहुगुणा का जगह- जगह भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत कार्यक्रम हो रहा है ।

उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की मंगल कामना की

अल्मोड़ा में जिला सह सोशल मीडिया प्रमुख कृपाल सिंह बिष्ट द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा का  पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनन्दन किया व उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की मंगल कामना की ।

Exit mobile version