Site icon Khabribox

बागेश्वर: पीआरडी जवान के हत्यारों को करें गिरफ्तार, पीआरडी जवानों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

कपकोट के पीआरडी जवान की हत्या पर जिले के अन्य पीआरडी जवानों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। पुलिस से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि दो सप्ताह बाद भी हत्यारे पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाए हैं। इस कारण परिवार के लोग चिंतित हैं। इस आशय का एक ज्ञापन एसपी को सौंपा।

नुमाईशखेत मैदान में  हुए एकत्रित

जिले के जवान रविवार को नुमाईशखेत मैदान में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 11 परवरी से लापता पीआरडी जवान का शव तुपेड़ के जंगल में मिला। दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी जवान की मौत का राज नहीं खुल सका है, जबकि मृतक के भाई राजेंद्र ने हत्या की आशंका जताई है। खुशाल राम ड्यूटी पर तैनात थे। वह परिवार के एकमात्र कमाऊ थे। उनकी मौत के बाद से परिवार के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने पुलिस से हत्यारों को गिरफ्तार करने तथा मृतक परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है

मांग करने वालों में मौजूद रहे

मांग करने वालो में प्रदीप कुमार, विपिन चंद्र, मोहन चंद्र जजोशी, सुरेश चंद्र, गणेश राम, ललित मोहन पंत, नरेंद्र राम, आरडी हितैषी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version