मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली पर आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को तोहफा देते हुए ₹1-1 हजार की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है।
करीब 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तिया होंगी लाभान्वित
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के अक्टूबर माह के मानदेय 23.48 करोड़ (केन्द्रांश और राज्यांश दोनों) का पीएफएमएस के माध्यम से सीधे उनके खातों में भुगतान किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश में कार्यरत करीब 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों लाभान्वित होंगी।
सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों से की यह अपील
महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों से यह अपील भी की कि अभी तक जिन आंगनबाड़ी बहनों ने अपने मोबाइल नंबर को अपने सम्बंधित बैंक अकाउंट से लिंक नहीं कराया है तो वे सभी कार्यकर्तियां अपने मोबाइल नम्बर को अपने-अपने संबंधित बैंक एकाउंट से लिंक अवश्य करा लें जिससे की उन्हें अपने हर माह के मानदेय की जानकारी मैसेज के जरिये प्राप्त हो सके।