Site icon Khabribox

बागेश्वर: पुल की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, लोगों ने की पुल की मरम्मत की मांग

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है । आरे-मंडलसेरा बाईपास रोड में बनी पुल की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से पुल को और खतरा बढ़ गया है। लोगों ने जल्द ही इस सुरक्षा दीवार की मरम्मत करने की मांग की है ।

लोनिवि से की सुरक्षा दीवार मजबूत करने की मांग

बागेश्वर के आरे-मंडलसेरा बाईपास रोड में बनी पुल की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है । इस पुल से कई वाहन दिन भर आते जाते है । इसके साथ ही बच्चे भी स्कूल से इसी पुल के जरिए गुजरते हैं । दीवार के क्षतिग्रस्त होने से पुल को खतरा बना हुआ है । लोगों ने अब लोनिवि से जल्द ही दीवार की मरम्मत कर पुल को सुरक्षित मजबूत करने की मांग की है ।



Exit mobile version