Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर पालिका द्वारा की गई छापेमारी, गंदगी फैलाने व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले व्यापारियों से वसूला गया चालान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा आज अतिक्रमण को हटाने के लिए छापेमारी की गई जिसमें गंदगी फैलाने व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने  वाले व्यापारियों से चालान भी वसूला गया ।


प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर 3 व्यापारियों का चालान

नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा माल रोड़ जिला चिकित्सालय से मिलन चौक, लाला बाजार, शेर बाजार व मछली मार्केट तक बाजार क्षेत्र में  अतिक्रमण को हटाने के साथ 4 व्यपारियों को गंदगी करने व कूड़ा फेंकने में चालान कर 700 रू नगद वसूला गया ।साथ ही प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर 3 व्यापारियों का चालान कर 1600रू० की नगद वसूली गई।

छापेमारी में उपस्थित रहे

छापेमारी में पालिका से सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, तहबाजारी निरीक्षक कमल पाठक, रमेश तिवारी, अशोक सिंह व राम सिंह उपस्थित थे।

Exit mobile version