Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फायर स्टेशन के जवानों ने एनटीडी की एक दुकान मे लगी आग को बुझाकर जनहानि को टाला, आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग

यहां एनटीडी में एक दुकान में आग लगने की  सूचना जैसे ही फायर स्टेशन अल्मोड़ा को मिली फायर सर्विस द्वारा मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया गया। करीबन आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया ।

नेगी टायर पंचर की दुुकान NTD मे लगी आग, आधे घंटे मे आग पर पूर्ण रूप से पाया गया काबू

दिनांक 24.10.2022 को  फायर स्टेशन अल्मोड़ा को नेगी टायर पंचर की दुुकान NTD मे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा उमेश चंद्र परगाई के नेतृत्व में फायर सर्विस द्वारा मौके पर पहुंचकर दो मोटर फायर इंजन द्वारा होजरील व होज पाइप फैलाकर आग को बुझाना शुरू किया कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे मे आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया, आग में टायर, एयर कंप्रेसर मशीन इत्यादि चीजें जल गई थी तथा कोई भी जनहानि नहीं हुई।

Exit mobile version