Site icon Khabribox

यहां हैलोवीन उत्सव मनाते हुए हुआ बड़ा हादसा, मची भगदड़ में 151 लोगों की मौत

दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में कल रात मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या एक सौ 51 हो गई है। एक सौ 80 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। सोल के इतावॉन में हैलोइन मनाने के लिए एकत्र हुई भारी भीड़ में भगदड़ मच जाने से यह हादसा हुआ। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। कई घायलों की हालत काफी गंभीर है।

हैलोइन मनाने के लिये लगभग एक लाख लोग इतावॉन में एकत्र थे

घटना के कारणों के बारे में प्रामाणिक ब्यौरा अभी नहीं मिला है। स्थानीय मीडिया का अनुमान है कि हैलोइन मनाने के लिये लगभग एक लाख लोग इतावॉन में एकत्र थे।दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने भगदड़ में एक सौ 51 लोगों की मृत्यु पर राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है और आधा झंडा झुकाने का निर्देश दिया है। भगदड़ के एक दिन बाद यून ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए इसे भयावह दुर्घटना बताया है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात दुर्घटना के कारण का पता लगाना और ऐसी दुर्घटना दोबारा होने से रोकना है।

एक लाख से अधिक लोग हिस्सा ले रहे थे

कोविड प्रतिबंध हटने के बाद दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन उत्सव चल रहा था। उत्सव में एक लाख से अधिक लोग हिस्सा ले रहे थे। हताहतों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

Exit mobile version