Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आम आदमी पार्टी अल्मोडा ने किया संगठन विस्तार , महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

आज आम आदमी पार्टी कार्यालय अल्मोड़ा में संगठन का विस्तार किया गया । जिसमें  मीरा जीना को जिला उपाध्यक्ष किरण आर्या को सचिव  मेहनाज खान को उपाध्यक्ष विधानसभा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नूरजहां को जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई ।

बैठक में संगठन के विस्तार के संबंध में चर्चा की गई

साथ ही शिबू मेहरा  को ब्लॉक अध्यक्ष हवालबाग एवं प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई । बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने की । बैठक में संगठन के विस्तार के संबंध में चर्चा की गई साथ ही आने वाले निकाय चुनाव के संबंध में गहन विचार विमर्श किया गया ।

बैठक में उपस्थित रहे

बैठक में पार्टी के पदाधिकारी शमशेर आर्यन नवीन चनारी अरुण तिवारी देव सिंह  मुमताज खान रेशमा अंसारी दिनेश कुमार मुकेश तमता जमीला बेगम महक शमशी एवम एस आर बेग आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

प्रदेश मीडिया प्रभारी ने शुभकामनायें प्रेषित की

प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनायें प्रेषित करते हुए उनसे आगामी नगर निकाय के चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया ।

Exit mobile version