Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जंगल में घास काटने गए युवक को बाघ ने बनाया अपना निवाला,परिजनों में कोहराम

यहां जंगल में घास काटने गए युवक को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। घास काटने गए युवक को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर लगभग 10 राउंड फायरिंग कर बमुश्किल बाघ को भगाया तत्पश्चात युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

जानें पूरा घटनाक्रम

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के खटीमा के सुरई रेंज के जंगल में घास काटने गए युवक को बाघ ने अपना निवाला बना लिया । यूपी बॉर्डर पर स्थित हल्दी घेरा गांव निवासी केवल सिंह पुत्र अमर सिंह अपने तीन साथियों के साथ सुरई वन रेंज के कम्पार्ट संख्या 47 में घास काटने गया था । इसी दौरान अचानक बाघ ने केवल सिंह पर हमला कर दिया और घसीटते हुए उसको जंगल की तरफ ले गया । बाघ के हमले से अन्य साथी घबरा गए । इसके बाद घबराए युवकों ने इस घटना की सूचना नजदीकी वन चौकी पर तैनात कर्मियों एवं परिजनों को दी ।

परिजनों में कोहराम

सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम ने  ट्रैक्टर से जंगल में युवक की तलाश शुरू की।  और लगभग 10 राउंड फायरिंग कर बुमश्किल बाघ को भगा कर युवक के शव को बरामद किया । टीम ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं, घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

Exit mobile version