Site icon Khabribox

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज( 2,फरवरी 2023)

Ten

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जिला कारागार देहरादून में मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि का शुभारम्भ किया।
◆ डीजीपी अशोक कुमार ने नैनीताल के काठगोदाम में कुमाऊँ आईजी समेत तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध के मामलों पर कार्रवाई को लेकर समीक्षा बैठक की।
◆विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने नई दिल्ली में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने कोटद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग को चौड़ा करने ,एनएच 534 के बाईपास के निर्माण और जाफराबाद में क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत के संबंध में केंद्रीय मंत्री से विस्तृत चर्चा की।
◆ प्रदेश में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसको लेकर ऋषिकेश में 7 फरवरी को गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों की रुपरेखा तैयारी की जाएगी।
◆ आपदा प्रभावित जोशीमठ में भू धंसांव को लेकर केंद्र सरकार की आठ एजेंसियों ने सर्वे कार्य किया है। एजेंसियों ने मिट्टी, पानी, पत्थर, रेत आदि के नमूने लिए हैं। जल्द ही एजेंसियों की रिपोर्ट राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एन.डी.एम.ए को सौंपी जाएगी।
◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आज राजभवन में गणतन्त्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन और विशेष सम्मान प्राप्त करने वाले एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया। राज्यपाल ने एनसीसी कैडेट्स को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
◆ हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में अब तक हुई प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की।
◆ कुमाऊं विवि ने आज बीए के सभी सेमेस्टरों की विशेष बैक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिये हैं। इसके साथ ही बीवॉक इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट व बीएससी फैशन डिजाइनिंग के दूसरे, बीएससी ऑनर्स-गणित के दूसरे और छठे तथा बीएफए के छठे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिये गए हैं।
◆ मुख्यमंत्री ने कहा है कि अमृतकाल से उत्तराखंड के विकास को गति मिलने के साथ ही पर्यटन और कृषि क्षेत्र को फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने आज देहरादून में पत्रकारों को यह जानकारी दी।

◆ उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएससी), उत्तराखंड में आरोपी की जमानत रद्द करने के लिए उत्तराखंड विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखंड उच्च न्यायालय में अपील करेगी।

Exit mobile version