Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बिजली की चपेट में आकर 350 बकरियों की मौत

यहां आकाशीय बिजली गिरने से 350 बकरियों की मौत हो गई। उत्तरकाशी में शनिवार रात करीब 9 बजे अचानक मौसम खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से करीब 350 बकरियों की मौत हो गई।प्रशासन का कहना है कि रविवार को प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंचेगी।

आज प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग की टीम करेगी मुआयना

विकासखंड डुंडा के खट्टूखाल गांव के समीप मथानाऊ तोक के जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 बकरियों की मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा  सूचना प्रशासन को दी गई। बार्सू क्षेत्र के ग्रामीणों की बकरियां ग्रीष्म काल शुरु होते ही मैदान से पहाड़ी क्षेत्र की ओर आ रही थी। ग्रामीण रामभगत सिंह, प्रथम सिंह और संजीव सिंह की करीब 1000-1200 बकरियां मैदानी क्षेत्रों के जंगलों से पहाड़ी क्षेत्रों में आ रही थी।शनिवार रात को वह डुंडा के खट्टूखाल के समीप मथानाऊ तोक में पहुंचे थे। जहां रात करीब नौ बजे अचानक मौसम खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से करीब 350 बकरियां मर गई।ग्रामीणों ने इसकी सूचना भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत को दी। ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने घटना से जिलाधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन विभाग को अवगत कराया।

Exit mobile version