Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जी-20 की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत

जी-20 की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी नीरज की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 
पुलिस विभाग में हड़कंप

कांस्टेबल नीरज कुमार जो वर्तमान में जनपद उधम सिंह नगर के थाना ट्रांजिट कैंप में नियुक्त थे व जी 20 ड्यूटी में डीडी चौक में तैनात थे उनका कल रात  आकस्मिक निधन हो गया ।वहीं बीते दिन पुलिसकर्मी नीरज के बेटे का भी जन्मदिन था । बताया जा रहा है कि नीरज की पत्नी भी पुलिस विभाग में ही तैनात है।बीती रात अचानक नीरज की मौत हो गई जिसके बाद परिवार में और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया वही नीरज के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

कांस्टेबल नीरज की मृत्यु की खबर से जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शोक व्यक्त कर दुख जताया है।

Exit mobile version