आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर आयोजन समिति अल्मोड़ा के अध्यक्ष अखिलेश टम्टा द्वारा बताया गया की बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
ये रहेगा कार्यक्रम
जिसमें अनेक संगठन और बुद्धिजीवी वर्ग और युवाओं के द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। जयंती कार्यक्रम 10 बजे प्रातः अंबेडकर पार्क में माल्यार्पण के बाद झाकी/रैली के साथ रैमसे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा पहुंचेंगे।
प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
12 बजे से रैमसे इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम बच्चो की ड्राइंग प्रतियोगिता,सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी की जायेगी।सभी से अनुरोध है की अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।