Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: धूमधाम से मनायी जाएगी हेमवती नंदन बहुगुणा जयंती, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आयोजन स्थल में पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

हेमवती नंदन बहुगुणा की 104 वीं जयंती 25 अप्रैल को जिले में धूमधाम से मनायी जाएगी।  इस बार अल्मोड़ा में उनके नाम से बने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में उनकी जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया

आज  जिला प्रशासन की टीम के साथ केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि धरती पुत्र के नाम से जाने जाने वाले हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

इस अवसर पर मौजूद रहे

इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, नगर अध्यक्ष मोनू शाह समेत भाजपा के पदाधिकारी तथा जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version