Site icon Khabribox

रानीखेत: दिवाली के मद्देनजर साप्ताहिक बंदी के दिन भी खोली जाएगी बाजार

अल्मोड़ा के रानीखेत से जुड़ी खबर सामने आई है । दिवाली के मद्देनजर नगर व्यापार मंडल ने बाजार को साप्ताहिक बंदी के दिन भी खोलने का निर्णय लिया है ।

नगर व्यापार मंडल ने लिया निर्णय

दिवाली पर्व के मद्देनजर बाजार सातों दिन दिन पूर्ण रूप से खुला रहेगा।  नगर व्यापार मंडल द्वारा इसके लिए निर्णय लिया है। व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल ने कहा कि त्योहार में आम लोगों की सुविधा के मद्देनजर दीवाली तक बाजार नियमिति खोलने का निर्णय लिया गया है, त्योहार की खरीदारी के मद्देनजर सोमवार को साप्ताहिक बंदी के दिन भी बाजार पूर्ण रूप से खोला जाएगा।

Exit mobile version