Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: दुकानदार बेचा करता था चरस, पुलिस ने दुकान से 750 ग्राम चरस की जब्त

सीमांत में खाद्य सामाग्री के साथ ही दुकानों से चरस जैसी नशीली पदार्थो की तस्करी की जा रही है। बलुवाकोट में पुलिस और एसओजी की टीम ने एक दुकान से भारी मात्रा में चरस पकड़ी है। बताया जा रहा है कि आरोपी दुकानदार दुकान से ही चरस बेचा करता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

जांच के दौरान दुकान से 750 ग्राम चरस बरामद

शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूखबिर की सूचना पर बलुवाकोट थानाध्यक्ष संजीव कुमार और एसओजी प्रभारी हेम चंद्र तिवारी के नेतृत्व में बेनिया गांव के समीप स्थित एक दुकान में छापेमारी की। जांच के दौरान दुकान से 750 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उक्त दुकानदार नैन सिंह के खिलाफ भादवि की धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

सीमांत को ड्रग फ्री बनाने को आगे भी अभियान रहेगा जारी

एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि सीमांत को ड्रग फ्री बनाने को आगे भी अभियान जारी रहेगा।

पुलिस टीम

टीम में हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, अशोक सिंह बुदियाल, कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, सतेन्द्र सुयाल, चालक जगत सिंह अधिकारी शामिल रहे।

Exit mobile version