Site icon Khabribox

उत्तराखंड: डीएम ने सड़क निर्माण और गड्ढों को भरने में लापरवाही बरतने पर अभियंता के विरुद्ध दी तहरीर

सड़क निर्माण और गड्ढों को भरने में लापरवाही पर जिलाधिकारी सोनिका ने अभियंता के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश दिए।

रानीपोखरी थाने में दी तहरीर

जिलाधिकारी सोनिका ने जौलीग्रांट से ऋषिकेश तक के सड़क निर्माण,गड्ढा मुक्त करने के  कार्यों में लापरवाही बरतने पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को लो० नि० वि०के संबंधित अभियंता के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के निर्देशों के चलते उप जिलाधिकारी ऋषिकेश में लोनिवि के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार के विरुद्ध रानीपोखरी थाने में तहरीर दी है।

Exit mobile version