Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पांच सालों से डीडीए समाप्ति की मांग को लेकर धरना जारी

जिला विकास प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर अल्मोड़ा में सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन जारी है।

विभिन्न संगठनों के लोगों ने गांधी पार्क में धरना दिया

मंगलवार को भी समिति से जुड़े विभिन्न संगठनों के लोगों ने गांधी पार्क में धरना दिया। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। शासनादेश जारी होने तक आंदोलन पर डटे रहने की चेतावनी दी।

पांच साल से  डीडीए समाप्ति की मांग पर दे रहे धरना

समिति के संयोजक व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पांच साल से वह लोग डीडीए समाप्ति की मांग पर धरना दे रहे हैं। बावजूद इसके सरकार इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।  कहा कि जब तक डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं हो जाता तब तक सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

Exit mobile version