Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: छानाखरकोटा में संस्था ग्रामीण महिला उत्थान समिति द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आज दिनांक 18/01/2023 को ग्राम पंचायत छानाखरकोटा विकास खंड लमगड़ा में ग्राम प्रधान  रेखा देवी की अध्यक्षता में संस्था ग्रामीण महिला उत्थान समिति के प्रतिनिधि  अरविन्द बिष्ट एवम विजय फर्त्याल द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

शुद्ध पानी पीने व दूषित पानी से होने वाले रोगों की जानकारी दी गई

जल जीवन मिशन के तहत बनी ग्राम जल स्वच्छता समिति , ग्राम जल गुणवत्ता समिति ,व ग्राम जल निगरानी समिति के सभी सदस्यों व ग्रामीणों को शुद्ध पानी पीने व दूषित पानी से होने वाले रोगों की जानकारी दी गई।  साथ में पानी को आप कैसे सुरक्षित व स्वच्छ रख सकते हैं तथा धूसर जल जिसमें किचन बाथरूम के पानी से किचन गार्डनिंग करने या फिर रिचार्ज पिट बनाकर उस पानी को जमीन के अंदर कैसे कर सकते हैं जिससे जमीन में नमी भी रहेगी और आसपास पेड़ पौधों को संरक्षित करेगी पर्यावरण को सुलभ बनाएगी साथ में ग्रामीणों को स्वास्थ्य की जानकारी भी दी गई । समय समय पर हाथ सही तरीके से साफ करें कोविड से बचें शौचालय का प्रयोग करें साफ सफाई का ध्यान रखें की सलाह दी गई। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता अभियान को समय- समय से चलाने की आवश्यकता है ऐसे सुझाव ग्रामीणों को व स्कूल के बच्चों को दिए गए ।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि  जीवन सिंह बिष्ट,हरीश आर्य,राजेंद्र सिंह अधिकारी, नन्दन सिंह बिष्ट, उमेद राम, माया हेमा, आशा,चांदनी  सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा बढ़-चढ़कर भागीदारी की गई।

Exit mobile version