Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रेम लटवाल को मिली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

भाजपा ने अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल में प्रेम लटवाल को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है । बता दें कि प्रेम लटवाल वर्तमान में बहुद्देश्य कृषि ऋण समिति खत्याड़ी के अध्यक्ष हैं।

12 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा हुई

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के साथ अल्मोड़ा में भी सभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। अल्मोड़ा जिले के 12 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा हुई है । अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल में प्रेम लटवाल को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति के बाद  अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल में प्रेम लटवाल को मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल ने जिला और प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इसके साथ ही उनके ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बनने पर लोगों ने उनको बधाइयां दी है ।
वर्ष 1993 से बीजेपी से जुड़े हैं प्रेम लटवाल

बताते चले की प्रेम लटवाल वर्ष 1993 से बीजेपी के सदस्य के तौर पर बीजेपी से जुड़े हैं। और आज मंडल अध्यक्ष बने हैं।   साथ ही लटवाल 20 साल से कॉपरेटिव क्षेत्र में सक्रीय हैं। प्रेम लटवाल देवली गांव के सरपंच भी रह चुके हैं।

Exit mobile version