Site icon Khabribox

बागेश्वर:दुग बाजार में दुकान में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख

बागेश्वर के उत्तरायणी मेले में दुग बाजार बाहरी व्यापारियों के दुकानों से पटा हुआ है। इसी बीच खबर है कि आज सुबह सुबह यहां एक मकान में अचानक आग लग गई। जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई ।

मकान में लगी आग, क्षेत्र में सनसनी

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह- सुबह अचानक दुग बाजार निवासी मदन सिंह थापा पुत्र स्व० राजेन्द्र सिंह थापा के नुमाईशखेत रोड के मकान मे अचानक आग लग गई।आग लगने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।आग लगने से घर मे रखा घरेलू सामान जल गया। वहीं घर के नीचे बाहर से व्यापारी के कपडो की दुकान थी।  आसपास के लोगो द्वारा इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इसी बीच आसपास के लोग ने मिलकर भी आग बुझाई।

समय रहते आग पर पाया काबू
फायर सर्विस द्वारा समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। फायर ब्रिगेड प्रभारी गोपाल सिंह रावत ने बताया कि आग को  पानी डालकर नियंतित्र किया गया,आग को फैलने से समय पर रोक दिया गया, बाहर से आए दुकानदार को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Exit mobile version