Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने लाठीचार्ज को लेकर दिए मजिस्ट्रीयल जाँच के आदेश

सीएम धामी ने मुख्य सचिव को निर्देशित करते हुए धरने के दौरान हुए पथराव और लाठीचार्ज को लेकर जाँच अधिकारी को समस्त तथ्यों और परिस्थितियों की जाँच कर विस्तृत जाँच आख्या शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 

सभी संघों से उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने की ये अपील

कानून व्यवस्था की उत्पन्न विषम परिस्थिति और लाठी चार्ज के पूरे घटनाक्रम की विस्तृत मजिस्ट्रीयल जाँच के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं  साथ ही उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने गांधी पार्क में बुधवार रात और बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों और छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया है। संघ ने विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक, पूर्व सैनिक, छात्र संगठन, कर्मचारी संगठन, टैक्सी यूनियन व व्यापारिक संगठनों से समर्थन की अपील की है।


Exit mobile version