Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: थानाध्यक्ष धौलछीना ने बाड़ेछीना व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधियो व क्षेत्रीय जनता के साथ की गोष्ठी, सीएलजी कमेटी व ग्राम सुरक्षा समिति का किया गठन

दिनांक 09.02.2023 को जनपद के नव सृजित थाना धौलछीना के थानाध्यक्ष सुशील कुमार द्वारा थाना क्षेत्र बाड़ेछीना में स्थानीय व्यापार मंडल/टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों/सदस्यों, ग्राम प्रधानों,जनप्रतिनिधियो व क्षेत्रीय जनता के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा क्षेत्र में पुलिस थाना स्थापित होने पर खुशी व्यक्त की गयी

गोष्ठी में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा क्षेत्र में पुलिस थाना स्थापित होने पर खुशी व्यक्त की गयी। थाना  पुलिस द्वारा उपस्थित जनों को किसी भी प्रकार की समस्या व शिकायत होने पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया साथ ही क्षेत्र में सुढृढ़ कानून व यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में विचार विमर्श कर सहयोग की अपील की गयी, जिसमें सभी के द्वारा सहयोग हेतु सहमति जताई गई।

नशे के दुष्प्रभावों/परिणामों के प्रति किया जागरुक

        उपस्थित जनों को नशे के दुष्प्रभावों/परिणामों के प्रति जागरुक करते हुए क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों व नशे का धंधा करने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने हेतु कहा गया । थानाध्यक्ष धौलछीना द्वारा सभी को उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराध  व  किराएदार सत्यापन के प्रति जागरुक किया गया तथा उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई । गोष्ठी के उपरान्त थाना पुलिस द्वारा CLG कमेटी व ग्राम सुरक्षा समिति का गठन किया गया।

Exit mobile version