Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: छात्र नेता गिरीश पांडे समेत अन्य छात्र नेताओं ने मिलकर टेबलेट योजना का लाभ दिलवाने की मांग को लेकर कुलपति के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

आज एसएसजे विश्वविद्यालय के छात्रों ने मिलकर कुलपति के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने छात्र छात्राओं को टेबलेट योजना का लाभ दिलवाने की माँग की।

सोबन सिंह जीना परिसर के छात्र-छात्राएं टैबलेट योजना के लाभ से वंचित

ज्ञापन में कहा गया कि सरकार द्वारा चलायी जा रही टैबलेट योजना का लाभ सोबन सिंह जीना परिसर के अल्मोड़ा के छात्र- छात्राओं को नहीं मिल पा रहा है। जहाँ एक ओर प्रदेश भर में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को टैबलेट योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सोबन सिंह जीना परिसर के छात्र-छात्राएं उस योजना के लाभ से वंचित है। अतः परिसर के छात्र छात्राओं को उक्त योजना से लाभान्वित करने का कष्ट करें। समस्त छात्र छात्राएं आपके आभारी रहेंगे। जिसमें कुलपति द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री से वार्ता कर  छात्रों को  लाभ दिलवाने की सहमति जताई।

ज्ञापन देने वालों में मौजूद रहे

ज्ञापन देने वालों मे छात्र नेता गिरीश पांडेय, पूर्व छात्र संघ  कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला, छात्र संघ उपसचिव करिश्मा तिवारी, गर्वित समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।


Exit mobile version