Site icon Khabribox

नैनीताल: भवाली से चोरी हुई दो मोटरसाइकिल, चोरों की तलाश जारी

भवाली से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर के धुलई गाँव से देर रात चोर 2 मोटरसाइकिल चुरा ले गए। जिसकी शिकायत वाहन स्वामियों ने भीमताल पुलिस से की है।

मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर वाहन स्वामियों ने चोरी की जताई आशंका

ग्राम प्रधान गणेश जोशी ने बताया कि बुधवार देर रात चोर गाँव के सड़क किनारे खड़ी शेखर चन्द्र उप्रेती की हीरो होंडा सुपर स्पलेंडर संख्या यूए 04 सी 9237 व हरीश चंद्र उप्रेती को प्लेटिना बाइक संख्या यूके 04 जी 5794 को चुरा ले गए। दोनों को सुबह मौके पर मोटरसाइकिल न मिलने पर चोरी का एहसास हुआ। जिस पर उन्होंने भीमताल पुलिस में शिकायत की है।

चोरों की तलाश जारी

एसआई भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि बाइक चोरी की तहरीर मिली है। आस-पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। चोरों की तलाश जारी है।

Exit mobile version