Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: विधायक बिशन सिंह चुफाल को मिली जान से मारने की धमकी, दी ये चेतावनी

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है।  डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल को जान से मारने की धमकी मिली है । जिसके बाद से पुलिस मामले को लेकर सतर्क हो गई है  

जानें पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल को जान से मारने की धमकी का एक मैसेज भेजा गया जिसमें गाजर मूली की तरह काटने की धमकी दी गई है । विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा है कि लगातार उन्हें विभिन्न तरीके से धमकी दी जा रही थी। एसएमएस से धमकी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई ।

जांच में जुटी पुलिस

इधर पिथौरागढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया विधायक चुफाल की तरफ से एक शिकायती पत्र 24 जनवरी को मिला था ।जिसमें स्थानीय खूना गांव निवासी अनिल कापड़ी पर एसएमएस कर जान से मारने की धमकी विधायक को देने की बात सामने आई थी। धमकी देने वाले ने विधायक को एसएमएस में गाजर मूली की तरफ काटने की चेतावनी दी है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कहा कि पुलिस द्वारा मामले की बहुत ही ज्यादा गहनता से जांच की जा  रही है।

Exit mobile version